भदोही में नवविवाहिता ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही, अमृत विचार। जिले के कोइरौना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के दस्युपुर गांव में सज्जन दलित की पत्नी नीतू ( 20) ने आज सुबह पंखे से फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। भुल्लर दलित के लड़के सज्जन की शादी लगभग दो साल पहले गोपीगंज थाना क्षेत्र निवासी नीतू से हुई थी। घर पर ससुर भुल्लर के अलावा एक ननद ही रहती है। भुल्लर की पत्नी नहीं है। पति सज्जन एक साल से मुंबई में रहकर परिवार का भरण-पोषण करता था। 

बताया जाता है कि नीतू ने सुबह घर का काम निपटाकर लगभग 10 बजे कमरे में जाकर अंदर से दरवाज़ा बंद कर लिया। भुल्लर कहीं गया था, घर वापस लौटकर उसने पुत्री से बहू को बुलाने के लिये कहा। पुत्री बुलाने गई तो कमरा नहीं खुला। कमरे में लगी खिड़की से झांककर देखा तो वह पंखे से लटक रही थी। घटना की जानकारी होते ही आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। नवविवाहिता की मौत से परिजनों में हड़कंप मचा गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

ये भी पढ़ें -अमरोहा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, मौत

संबंधित समाचार