कासगंज: विद्युत शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, नगदी सहित लाखों का सामान जला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज,अमृत विचार: शहर के मुहल्ला नवाब गली मीना बाजार में बुधवार की सुबह विद्युत शॉटसर्किट से मकान के दूसरी मंजिल पर आग लग गई। जिससे घर में रखा घरेलू सामान, नगदी जलकर राख हुई है। घटना में लाखों की क्षति का अनुमान है। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया है। आग बुझाने के लिए तीन दमकल वाहनों को लगाया गया। 

शहर के मुहल्ला नवाब गली मीना बाजार में नीरज वार्ष्णेय अपने घर की ऊपरी मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। जबकि नीचे उनका मेडिकल का कारोबार है। बुधवार की सुबह लगभग तीन बजे विद्युत शॉट सर्किट से घर की दूसरी मंजिल पर आग लग गई।

घर में सो रहे लोगों को जब तक आग लगने का एहसास हुआ तब तक आग और अधिक बढ़ चुकी थी। परिवार के लोग घर से बाहर निकल आए और मदद के लिए पड़ोसियों को पुकारा और सूचना फायर विग्रेड को दी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती रही।

सीएफओ आरके तिवारी तीन दमकल वाहनों को लेकर मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाते पाते 10 हजार रूपये की नगदी, लाखों रूपये कीमत का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

सीएफओ आरके तिवारी ने बताया मौके पर तीन गाड़ियों को भेजा गया। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- कासगंज: पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार