फिर से आरबीआई की करेंसी चेस्ट में मिले जाली नोट
अप्रैल माह में नोटों के प्रेषण के परीक्षण के दौरान करेंसी चेस्ट में मिले 57,500 की नकली नोट
आरबीआई के प्रबंधक लखविंदर पुआर ने महानगर कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी
अमृत विचार, लखनऊ। आरबीआई के करेंसी चेस्ट में जाली नोट मिलने का सिलसिला बदस्तूर जाली है। इस बार अप्रैल माह में नोटों के प्रेषण के परीक्षण के दौरान करेंसी चेस्ट में कुल 61 नोट नकली मिले हैं। जिनकी कीमत 57,500 रुपये की आंकी गई है। इस सम्बन्ध आरबीआई के प्रबंधक ने महानगर कोतवाली में लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एसीपी नेहा त्रिपाठी के मुताबिक, गोमतीनगर के विपिनखंड स्थित आरबीआई के प्रबन्धक लखविंदर पुआर ने करेंसी चेस्ट से जाली नोट मिलने की एफआईआर दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में बैंक के प्रबन्धक ने बताया कि अप्रैल में स्थानीय बैंकों मुद्रा प्रकोष्ठों से प्राप्त अनिर्गमनीय नोटों के प्रेषण के परीक्षण के दौरान एवं पब्लिक काउंटर पर पकड़े गये कुल 61 जाली नोट मिले हैं।
जिनमें 50 रुपये के 04, 100 रुपये 27, 200 रुपये तीन और 2000 रुपये के 27 नोट मिले है। जिनकी कीमत कुल 57,500 रुपये है। बैंक प्रबन्धक ने बताया कि करेंसी चेस्ट से पहली बार जाली नोट नहीं मिले है बल्कि हर माह नोटों के प्रेषण के परीक्षण के दौरान करेंसी चेस्ट जाली करेंसी निकली है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: बिजली का फॉल्ट ठीक कर रहे संविदाकर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत
