30 मई को हुआ था प्रथम हिन्दी साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन, जानिए आज के दिन का इतिहास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। हिन्दी पत्रकारिता के इतिहास में 30 मई का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है। इसी दिन 1826 में जुगलकिशोर शुक्ल ने दुनिया के प्रथम हिन्दी साप्ताहिक पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन कलकत्ता (अब कोलकाता) से शुरू किया था। देश दुनिया के इतिहास में 30 मई की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1826 : प्रथम हिंदी साप्ताहिक पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन। 

1981 : बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके 8 सहयोगियों की हत्या, देश में आपातकाल लागू। 

1987 : गोवा को राज्य का दर्जा मिला। गोवा भारत का 26 वाँ राज्य बना। 

1996 : छह वर्षीय बच्चे गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया। 

1998 : पाकिस्तान ने एक और (छठा) परमाणु परीक्षण किया 

1998 : अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकम्प से 5000 लोगों के मरने की आशंका। 

2003 : नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया।

2004 : सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, परन्तु दो भारतीयों सहित 22 की हत्या। 

2007 : अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत। 

2008 : अफ़ग़ानिस्तान में एक ज़िले पर तालिबान ने क़ब्ज़ा किया। 

2012 : विश्वनाथन आनंद पाँचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने। 

2012 : लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर को सियरा लिओन के गृह युद्ध में किए गए अपराधों और मानवता के खिलाफ किए गए अपराधों के लिए दोषी ठहराते हुए 50 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई।

2020 : सरकार ने दो महीने से अधिक समय से लागू कोविड-19 लॉकडाउन को एक जून से चरणबद्ध तरीके से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया। 

संबंधित समाचार