लखनऊ में 42 डिग्री पहुंचा तापमान, आसमान में हो रही बादलों की आवाजाही-गर्मी से राहत नहीं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में दोपहर दो बजे अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह 10 बजे के बाद से आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई जो अब तक जारी है। लोगों का कहना है कि गर्मी बहुत है बादलों की आवाजाही के बावजूद कोई राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दक्षिण के राज्यों को छोड़ दें तो मानसून के आने में काफी वक्त बाकी है। अभी उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्यों में जो बारिश हुई है वो मानसून के अनुसार नहीं है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गर्म हवा वाले क्षेत्र में हल्की बारिश के बाद उमस का प्रकोप बढ़ जाता है। साथ ही बीमारियों के बढ़ने का अंदेशा भी बन जाता है। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। जबकि सुबह 6 बजे न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर के बाद सड़कों पर केवल वो ही लोग निकल रहे हैं जिन्हें आवश्यक काम है। इसके आलावा तेज धूप में निकलने से लोग बच रहे हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि धूप के दौरान हवा नहीं चलने से लोगों में डीहाइड्रेशन की सम्भावना बढ़ जाती है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी, ग्लूकोज़, नारियल पानी, आम का पना, नींबू पानी ,दही, छांछ या मट्ठे और बेल का शरबत लेने से डीहाइड्रेशन की समस्या से बचा जा सकता है। 

ये भी पढ़ें -Unnao News: प्रचंड गर्मी पड़ने से लोग बेहाल...एसी, कूलर, पंखा खरीदने के लिए दुकानों में लगी भीड़       

संबंधित समाचार