देवेंद्र फडणवीस ने रामलला का लिया आशीर्वाद, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा, कहा- अयोध्या आना मेरे लिए हर्ष का विषय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कन्याकुमारी में पीएम मोदी के मेडिटेशन कार्यक्रम पर उठाए जा रहे सवाल को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि ये इतने घोर हिंदू विरोधी हैं, इन्हें मेडिटेशन में भी राजनीति नजर आती है, ध्यान लगाना व प्रार्थना करना हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, हमारी संस्कृति है,कोई अगर ध्यान लगाता है,तो उसका स्वागत करना चाहिए,लेकिन ये स्वागत नहीं कर सकते,क्योंकि ये चंद वोटों के भूखे हैं। 

इससे पहले महर्षि बाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र  फडणवीस का हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास के साथ कई भाजपाइयों ने स्वागत किया। इसके बाद  उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने बजरंगबली के समक्ष शीश नवाया और उनका आशीर्वाद लिया, हनुमानगढ़ी में दर्शन - पूजन के बाद वह राम जन्मभूमि परिसर पहुंच रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और आशीर्वाद लिया।

4

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या आना मेरे लिए हर्ष का विषय है,प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार प्रभु का दर्शन करने पहुंचा हूं,इसके लिए मैं अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली समझता हूं। उन्होंने कहा कि जिस समय राम मंदिर बन रहा था उस समय भी मैं अयोध्या आया था,उससे पहले कार सेवा में भी,मैं तीन बार अयोध्या आ चुका हूं और आज फिर मुझे रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला है। वहीं दूसरी और लोकसभा चुनाव को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राम जी का आशीर्वाद मिलेगा तो सब कुछ अच्छा ही होगा।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: भीषण गर्मी का कहर जारी, 45 के पार पहुंचा पारा, पानी से नहलाए जा रहे बिजली के ट्रांसफॉर्मर

 

संबंधित समाचार