अयोध्या: बिजली संकट पर बच्चों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। भीषण गर्मी में लगातार बिजली संकट झेल रहे लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है। लगातार कटौती और ट्रिपिंग से तंग आकर गुरुवार को नियावां विघुत उपकेंद्र पर आक्रोशित लोगों बच्चों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। 

यहां तीन दिन से लगातार बिजली ट्रिपिंग हो रही है जिससे भीषण गर्मी में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। उपकेंद्र पर प्रदर्शन के दौरान बच्चों ने नारेबाजी करते हुए आक्रोश का इजहार किया। बच्चों के साथ इलाकाई लोग भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: परीक्षा के विरोध में साकेत महाविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन

 

संबंधित समाचार