Etawah Crime: युवक को कार सवार गोली मारकर फरार...पुलिस की जांच में मामला विरोधियों को फंसाने का माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में युवक को गोली मारकर कार सवार फरार हो गए

इटावा, अमृत विचार। बहन के घर से वापस लौट रहे बाइक सवार युवक को बुधवार रात कार सवार गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जांच में मामला विरोधियों को फंसाने का माना है।

ऊसराहार थानाक्षेत्र में ताखा के समीप गुजर रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के अंडरपास पुल के समीप घटना हुई। ओरेया के थाना कुदरकोट क्षेत्र में गांव नगला बढ़ई में रहने वाला मनोज कुमार अपनी बाइक से इस थाना क्षेत्र में गांव कुईता सरेया में अपने जीजा हिरदेश कुमार के घर गया था, जो रात में वापस अपने घर के लिए लौट रहा था। 

मनोज के भाई पंकज के मुताबिक उसी समय एक स्कार्पियों पर सवार चार लोगों ने स्थान पर उसकी बाइक को कट मारते हुए रोक लिया और उसके ऊपर फायर कर दिया मनोज अपनी जान बचाने के लिए मौके से बाइक छोड भाग निकला। स्कार्पियों सवार लोगों ने उसको पैर मे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। गोली मारने वाले भी मौके से फरार हो गए। 

घटना के काफी देर बाद जब मनोज को होश आया तो उसने अपने जीजा को फोन करके घटना की जानकारी दी। तो उसके जीजा हिरदेश ने जानकारी पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज मंगल सिंह व थानाध्यक्ष बेचन कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

थानाध्यक्ष बेचन कुमार सिंह ने बताया पूरे मामले में मनोज ने एक ट्रैक्टर लोन पर लिया था। जिसकी दो किस्तें बाकी थी, उसको लेकर एजेंसी वालो से कहासुनी हुई थी, इसलिए मनोज ने उन्हें फंसाने के लिए खुद ही पैर मे गोली मारकर कहानी बना ली। जिस तरह से मनोज कहानी बता रहा था उसमे हमला करने वालो ने तो लूटपाट की और न ही उसकी पिटाई की बाइक भी मौके पर ही पडी थी जब गहराई से पूछताछ की गई तो मनोज ने हकीकत बयां कर दी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: खेरेश्वर घाट पर फिर एक युवक की डूबकर मौत...इतनी मौतों के बाद भी प्रशासन नहीं उठा रहा कोई ठोस कदम

संबंधित समाचार