प्रयागराज: जेई भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, जून में होगा एग्जाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 5, 6 और 7 जून को प्रस्तावित जूनियर इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। कर्मचारी चयन आयोग प्रयागराज मध्य क्षेत्रीय केंद्र की ओर से यह घोषणा की है। प्रयागराज केंद्र की वेबसाइट www.ssc-cr.org पर उपलब्ध प्रवेश पत्र डाउनलोड विकल्प केवल उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य के भीतर अपना परीक्षा केंद्र चुना है। 

अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र का शहर और शिफ्ट जान सकते हैं। परीक्षा से 4 दिन पूर्व जिले में एलॉट परीक्षा केंद्र का भी वह विवरण देख सकेंगे। इसी तरह एसएससी के अन्य क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा देशभर में एक साथ होगी।

ये भी पढ़ें -भीषण गर्मी से श्रावस्ती में अधिवक्ता की मौत, चैम्बर में बैठे-बैठे फर्श पर गिरे

संबंधित समाचार