बहराइच : रोडवेज बस से युवक को उतारकर बेरहमी से पीटा, पुलिस बनी रही मूक दर्शक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल निवासी युवती ने फोन कर लोगों को बुलाया, फब्तियों के चलते हुई पिटाई

जरवल, बहराइच, अमृत विचार। रुपईडीहा से लखनऊ जा रही रोडवेज बस में सवार जरवल निवासी युक्ति ने परिवार के लोगों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद युवक को बस से उतर कर जमकर पिटाई की गई। बस के अंदर भी जमकर पीटा। चौकी के सामने पिटाई को पुलिस देखती रह गई।

परिवहन विभाग की रोडवेज संख्या यूपी 33 टी 8633 गुरुवार को रुपईडीहा से लखनऊ के लिए रवाना हुई। बहराइच रोडवेज बस अड्डे से यात्री बस में सवार हुए। बस में चार युवक बैठे थे जिन्होंने जरवल निवासी एक युवती से फब्तियां कसी। युवती ने घर पर फोन कर जानकारी दी। इसके बाद दो दर्जन से अधिक लोग जरवल बस अड्डे पर पहुंच गए। रात आठ बजे बस जैसे ही जरवल पहुंची। पहले से मौजूद दो दर्जन से अधिक लोगों ने बस में घुसकर युवक की पिटाई की।

इसके बाद युवक को बस से नीचे उतार दिया। चौकी के सामने भीड़ युवक की पिटाई करती रही। जरवल पुलिस चौकी के सिपाही मूक दर्शक बने रहे। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक कहां का है, अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। हालांकि युवक को नीचे उतरवाने के बाद दबंगों ने बस को लखनऊ के लिए रवाना कर दिया। इस मामले में चौकी इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोई मामला नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें -Unnao News: प्रचंड गर्मी पड़ने से लोग बेहाल...एसी, कूलर, पंखा खरीदने के लिए दुकानों में लगी भीड़

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार