प्रयागराज में लू लगने से अधेड समेत दो महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थरवई, प्रयागराज, अमृत विचार:  लू के चलते गुरुवार को थरवई इलाके के  डेरा गदाई गांव में लू की चपेट में आने से की अधेड समेत दो महिला की मौत हो गई। 

क्षेत्र के डेराग़दाई गांव मे लू लगने से दो महिलाओं और एक अधेड़ की मौत हो गई। राजकुमार यादव 35 वर्ष पुत्र कल्लू यादव गुरुवार को शहर जा रहा था। फाफामऊ बाजार में अचानक चक्कर आने से गिर गया। स्थानीय लोगों में उसे बेली अस्पताल इलाज के लिए भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं ननकी देवी 61 वर्ष पत्नी स्व गिरधारी लाल जो बाग में झोपड़ी बनाकर रहती थी। दोपहर 2:00 बजे अचानक गिरने से उनकी मौत हो गई। इसी क्रम में बचनी पत्नी राम अवतार 54 वर्ष शरीर में घबराहट अधिक होने के बाद गश खाकर गिर गई। जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों महिलाओं का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार थमा, एक जून को होगा मतदान

संबंधित समाचार