बरेली: बस अड्डों पर टोटियों में अब आएगा ठंडा पानी, बजट जारी
बरेली, अमृत विचार। पुराने और सेटेलाइट बस अड्डे पर पानी की टंकियों में अब ठंडा पानी आएगा। बरेली रीजन के सेवा प्रबंधक ने चारों डिपो के एआरएम को बजट जारी कर फ्रीजर लगाने के निर्देश दिए हैं। अमृत विचार ने टंकियों से गर्म पानी आने की समस्या प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
बरेली रीजन के सेवा प्रबंधक धनजी राम ने खबर का संज्ञान लेते हुए रीजन के बदायूं, पीलीभीत, रुहेलखंड और बरेली डिपो के एआरएम को बजट जारी करके बस अड्डों पर फ्रीजर लगाने के साथ ही घड़े रखवाने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा खराब फ्रीजर भी ठीक कराने को कहा है।
ये भी पढ़ें- बरेली: एनीमिया की शिकार महिलाएं ज्यादा, कम को लग रहे आयरन इंजेक्शन
