बरेली: परास्नातक सम सेमेस्टर की 15 से 30 जून तक होगी परीक्षा, रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम किया जारी
बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परास्नातक सम सेमेस्टर द्वितीय एवं चतुर्थ की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 15 से 30 जून तक सुबह की पाली में 7 से 10 बजे तक होगी।
विश्वविद्यालय ने अब सत्र 2023-24 की लगभग सभी परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सभी परीक्षाएं लगभग नया सत्र शुरू होने से पहले खत्म हो जाएंगी। इस दौरान अधिकांश परीक्षाएं ग्रीष्मकालीन अवकाश में रखी गई हैं। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
बीएससी और एमएससी कृषि की प्रयोगात्मक और मिड टर्म परीक्षा कल से
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएससी और एमएमएससी कृषि की प्रयोगात्मक और मिड टर्म परीक्षा का समय निर्धारित कर दिया है। महाविद्यालयों को 1 जून से 30 जून तक परीक्षाएं करानी होंगी। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि बीएससी कृषि, बीएससी कृषि ऑनर्स और एमएससी कृषि की प्रयोगात्मक और मिड टर्म निर्धारित समय में करानी होंगी और इसके बाद अंक स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
बीटेक, बीफार्मा, एमटेक और पीएचडी के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ी
रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बीटेक, बीफार्मा-2024 के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर और एमटेक-पीएचडी 2023 के विषम सेमेस्टर की संस्थागत और बैक परीक्षा के फार्म 31 मई से दोबारा भरे जाएंगे। छात्रों को 3 जून तक फार्म भरकर जमा करने होंगे। कई छात्र फार्म भरने से रह गए थे, इसलिए विश्वविद्यालय ने तिथि में विस्तार किया।
बीएएलएलबी की परीक्षा में एक छात्र नकल सामग्री के साथ पकड़ा
बरेली, अमृत विचार: बरेली कॉलेज में बीएएलएलबी की परीक्षा में एक छात्र को नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने बताया कि सचल दल ने चेकिंग के दौरान छात्र के पास से काफी संख्या में गेस पेपर के पेज मिले हैं। उसे बुक कर रिपोर्ट विश्वविद्यालय भेज दी गई है।
ये भी पढ़ें- बरेली: एनीमिया की शिकार महिलाएं ज्यादा, कम को लग रहे आयरन इंजेक्शन
