बस से उतारकर पहले युवक की हुई पिटाई, पुलिस ने छेड़छाड़ का दर्ज किया केस-जानें क्या है बहराइच का ये मामला    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल/ बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ से रूपईडीहा जा रही बस में युवती के साथ अभद्रता करना युवक को भारी पड़ गया। युवती के फोन पर पहुंचे लोगों ने बस से नीचे उतारकर युवक की पुलिस के सामने पिटाई की। अब युवती की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ और धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि युवक को पीटने वाले लोगों पर कोई कार्यवाई नहीं हुई है।

परिवहन विभाग की रोडवेज बस संख्या यूपी 33 टी 8633 गुरुवार को लखनऊ से रूपईडीहा के लिए रवाना हुई। गुरुवार शाम को लखनऊ रोडवेज बस अड्डे से यात्री बस में सवार हुए। बस में चार युवक बैठे थे, जिन्होंने जरवल निवासी एक युवती से फब्तियां कसी। युवती ने घर पर फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद दो दर्जन से अधिक लोग जरवल बस अड्डे पर पहुंच गए। रात आठ बजे बस जैसे ही जरवल पहुंची। पहले से मौजूद दो दर्जन से अधिक लोगों ने बस में घुसकर युवक की पिटाई की। इसके बाद युवक को बस से नीचे उतार दिया। चौकी के सामने भीड़ युवक की पिटाई करती रही। जरवल पुलिस चौकी के सिपाही मूक दर्शक बने रहे। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

7 - 2024-05-31T145737.985

पुलिस ने दोनों पक्षों को सामने बैठाया। इसके बाद थाने में युवती की तहरीर पर रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जिगनिया छत्रपाल सिंह गांव निवासी कंधई लाल पुत्र जय राम के विरुद्ध छेड़छाड़ करने, धमकी देने और मारपीट करने का केस दर्ज किया है। जबकि युवक को बेरहमी से पीटने वाले लोगों पर कोई कारवाई नहीं हुई है। मालूम हो कि पहले जरवल चौकी इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मामले में अनभिज्ञता जताई थी। लेकिन अब पुलिस ने ही एकतरफा कार्रवाई कर दी है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: दवा व्यापारी से लूट का खुलासा, चालक गिरफ्तार, होटल लेबुआ में हुई थी वारदात

 

संबंधित समाचार