बाराबंकी: दो महीने से पंप खराब, घरों में हो रही दूषित पानी की आपूर्ति, संक्रामक रोग फैलने की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवा/ बाराबंकी, अमृत विचार। नगर पंचायत देवा में पानी की आपूर्त करने वाला एक पंप खराब होने के कारण करीब दो महीने से लोगों के घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। पंप चालक ने कई बार मौखिक व लिखित रूप से अधिकारी को मामले की जानकारी दी। उसके बाद भी अभी तक पंप की मरम्मत नहीं हो सकी है। जिसके चलते कस्बा वासियों में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ गई हैl

कस्बा देवा में नगर पंचायत के द्वारा दो पंपो से पानी स्टोर कर घरों में पानी की सप्लाई की जाती है। जिसमें एक पंप बीते दो माह से गंदा पानी दे रहा है। दोनों पंपों का पानी एक जगह स्टोर होने के कारण पूरा पानी दूषित हो जा रहा है और इस पानी की सप्लाई कस्बे के घरों में पीने के लिए की जा रही है। पंप चालक अकबर अली ने कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी को को इस बाबत मौखिक रूप से सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर बीते 12 अप्रैल को पंप संचालक अकबर अली ने नगर पंचायत प्रशासन को लिखित रूप से इसकी सूचना दी। जिस पर अधिशासी अधिकारी मोहिनी केसरवानी ने सफाई नायक को मामले की जांच कर आख्या देने के आदेश दिए।

सफाई नायक सोहनलाल ने 13 अप्रैल को जांच कर अपनी रिपोर्ट अधिशासी अधिकारी को प्रेषित कर दी थी। उसके बाद यह शिकायती पत्र ठंढे बस्ते में चला गया और आज तक पंप की मरम्मत नहीं कराई गई। नगर पंचायत प्रशासन के लापरवाह रवैया के चलते कस्बा वासी दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जिसके चलते कस्बा वासियों में संक्रामक बीमारी फैलने की प्रबल संभावनाएं हो गई हैंl

14 - 2024-05-31T164955.231

वर्जन -
पंप खराब होने की सूचना पंप चालक ने अधिशासी अधिकारी को दी थी, जिस पर उन्होंने सफाई नायक से जांच कर आख्या मांगी थी। जांच होने के बाद भी अभी तक उसको सही नहीं करवाया गया है। अधिशासी अधिकारी मोहिनी केसरवानी देवा नगर पंचायत में अपनी मनमर्जी चलाती हैं। वह तो यह भी कहती हैं कि नगर पंचायत में अध्यक्ष का कोई मतलब नहीं होता हैl
-मोहम्मद हारुन वारसी, चेयरमैन, नगर पंचायत देवा।

वर्जन-
किसी सभासद के द्वारा पंप खराब होने की सूचना मिली थी, तो मैंने कहा था कि ऑफिस में लिखित एप्लीकेशन भिजवा दो। पंप को सही करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंप सही करवाया जा रहा हैl-मोहिनी केसरवानी, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत देवा।

ये भी पढ़ें -सूरज हत्याकांड: फोन कर बुलाया, शराब पिलायी और तार से गला कसकर मार डाला...

संबंधित समाचार