Video: रायबरेली में स्ट्रांगरूम की सुरक्षा में तैनात दरोगा को पड़ा दिल का दौरा, मौत
रायबरेली, अमृत विचार। शहर कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में बने स्ट्रांग रूम में ड्यूटी कर रहे दरोगा को दिल का दौरा पड़ने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। दरोगा की मौत के बाद से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मृतक दारोगा के परिजनों को दे दी गई है।
मूल रूप से भदोही के रहने वाले दरोगा हरिशंकर जिले के मिल एरिया थाने में तैनात थे, इन दिनों उनकी उनकी ड्यूटी गोरा बाजार स्थित स्ट्रांग रूम में लगी हुई थी। रोज की तरह आज भी ड्यूटी कर रहे थे। तभी दोपहर को उनको दिल का दौरा पड़ा, इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक दरोगा की परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है, देर रात तक परिजन आ जाएगे।
चिकित्सक डा. सलीम ने बताया कि मृतक दरोगा हार्ट पेशेंट थे, शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही जानकारी हो पाएगी। सीओ सिटी अमित सिंह ने बताया कि दरोगा के घरवालों को घटना की जानकारी दे दी गई।
रायबरेली: शहर कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में बने स्ट्रांग रूम में ड्यूटी कर रहे दरोगा को दिल का दौरा पड़ने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई#raibareli #UttarPradesh pic.twitter.com/9PXGqZMQ8o
— Amrit Vichar (@AmritVichar) May 31, 2024
