लखनऊ: बिजली कटौती और दो अधिकारियों से परेशान हैं व्यापारी, 6 सूत्रीय मांगों का सौंपा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भीषण गर्मी के साथ बिजली कटौती ने व्यापारियों की समस्या बढ़ा दी है। व्यापारियों का आरोप है कि राजधानी में अघोषित बिजली कटौती के कारण व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक से मुलाकात की और 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

व्यापारियों में बिजली कटौती को लेकर नाराजगी है। व्यापारियों की मानें तो गर्मी ने पहले ही बेहाल कर रखा है। उस पर से बिजली कटौती के कारण दुकानों पर लोगों की आवाजाही कम हो जाती है। जिसका सीधा असर व्यापार पर पड़ता है। व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, इस सम्बन्ध में आज एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया है। एसोसिएसशन की तरफ से कहा गया है कि यदि एक सप्ताह के भीरत मांगे नहीं मानी जाती हैं। तो व्यापारी मुख्यालय का घेराव करेंगे।

व्यापारियों की यह है मांगें

1.बाज़ारो में बिजली की कटौती बिल्कुल भी ना की जाये।
2.यदि कोई गंभीर फाल्ट के चलते कटौती होती है तो वहां के व्यापारियों को इसकी तत्काल सूचना दी जाये।
3.जो भी बिजली कर्मचारी कटौती के नाम पर व्यापारियो का उत्पीड़न कर रहे हैं, उनको चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
4.जितनी देर बाजारों में बिजली बाधित रही उतनी देर का पैसा व्यापारी के विद्युत बिल में घटाए जाए जिससे उसका व्यापार प्रभावित ना हो सके।
5.इंदिरा नगर ओल्ड पावर हाउस सेक्टर 14 में कई वर्षों से तैनात SDO अरविन्द कुमार और कप्तान यादव को तत्काल वहां से हटाया जाये, इनके द्वारा व्यापारियो से नये कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। cug फ़ोन भी नहीं उठाया जाता है। इन्हे जनता से कोई सरोकार नहीं है।
6.जनहित में सरकारी फ़ोन ना उठाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।

यह भी पढ़ें:-लोकसभा चुनाव 2024 में CM Yogi ने लगाया दोहरा शतक, 61 दिन में कीं 204 जनसभाएं

संबंधित समाचार