कासगंज: तपती गर्मी में शरीर के साथ आंखों का भी रखें ख्याल, बरतें ये सावधानियां 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

लू लगने पर हो सकती है आंखों से संबंधित रोग 

कासगंज, अमृत विचार। झुलसा देने वाली गर्मी में गरम हवाएं त्वाचा को नहीं बल्कि आंखों को भी रोगी बना सकती है। शारीरिक स्वस्थ्यता के साथ साथ आंखों की भी देखभाल जरूरी है। लू लगने पर आंखों से संबंधित समस्याएं हो सकती है। जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ की राय है कि आंखों की देखभाल के लिए गर्मी के इस मौसम में सावधानी की जरूरत है। 

जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञा डा. ग्यास खान का कहना है कि आंखों को गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। धूप में चलकर आंखों में जलन और दर्द की समस्या आम है। लू लगने से आंखे लाल पड़ जाती है। आंखों को लू की लपटों से बचाने की जरूरत है। अधिक समय तक लू में रहने से मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी गंभीर परिस्थितियों की संभावना बढ़ जाती है। 

उनका कहना है कि घर से बाहर निकलते समय आंखों पर चश्मा लगाए। जिससे लू और धूप के संपर्क में आने से आंखों बचेंगी। पानी का अधिक सेवन करें। पानी के सेवन से आंखों में ड्राइनेश से बचाव होता है। इससे आंखों को आराम मिलता है। आंखों के तनाव को करने के लिए मोबाइल लैपटॉप का प्रयोग करते समय में बीच में ब्रेक अवश्य लें। 

गर्मी के दिनों में लू के कारण आंखों की समस्याएं पैदा हो जाती है। जिला अस्पताल में आंखों के चिकित्सों की अच्छी टीम है। उपचार की सभी व्यवस्थाएं और दवाएं उपलब्ध है। नेत्र रोग होने पर जिला अस्पताल में परीक्षण कराएं। - डा. राजीव कुमार अग्रवाल, सीएमओ

ये भी पढ़ें- कासगंज: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से 33000 केवीए विद्युत पोल गिरा, आपूर्ति बाधित...भीषण गर्मी में लोग परेशान 

संबंधित समाचार