कासगंज: लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का कराया जाए निस्तारण, पक्षों को भेजे जाए नोटिस
कासगंज,अमृत विचार: राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निसतरण किया जा सके इसके लिए जिला जज के निर्देशन में न्यायिक अधिकारियों की जिला न्यायालय सभागार में हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी ने न्यायिक अधिकारियों से अधिक वादों का निस्तारण कराने एवं चिन्हित वादों के पक्षकारों को सम्मन और नोटिस भेजे जाने को कहा।
अपर जिला जज एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी घनेंद्र कुमार की अध्यक्षता कें हुई बैठक में अपर जिला जज अंतोश कुमार शर्मा ने कहा कि लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि चिन्हिाकित वादों में अधिक से अधिक नोटिस जारी किए जाए। सुलह समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण किया जाना है।
प्री-ट्रायल बैठकों की सूचना समय से दें। नोडल अधिकारी ने भी अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर बल दिया। अपर जिला जज विजय कुमार ने कहा कि लोक अदालत का आयोजन 13 जुलाई को होगा। उन्होंने न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद निस्तारण कराए जाने कहा।
