कासगंज: प्रभारी वित्त एवं लेखाधिकारी करते हैं अनुचित व्यवहार, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जताया आक्रोश... डीएम को दिया ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज,अमृत विचार: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बेसिक शिक्षा के प्रभारी वित्त एवं लेखाधिकारी पर अनुचित व्यवहार करने तथा शिक्षकों की समस्या का निराकरण न करने का आरोप लगाया है। महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन देकर समस्या के निराकरण किए जाने एवं किसी अन्य अधिकारी को वित्त एवं लेखाधिकारी का प्रभार दिए जाने की मांग की है। 

जिला संरक्षक आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम सुधा वर्मा को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी का प्रभार जिला कोषाधिकारी पर है। वह शिक्षकों के साथ अनुचित व्यवहार करते है। इतना नहीं शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निराकरण में भी रुचि नहीं ले रहे हैं। 

कार्य के प्रति उदासीनता एवं शिक्षकों से अनुचित व्यवहार के चलते प्रभारी वित्त एवं लेखाधिकारी के विरुद्ध शिक्षकों में आक्रोश है। संगठन इसकी घोर निंदा करता है। ज्ञापन में डीएम से माग की गई है कि शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। साथ ही प्रभारी एवं वित्त लेखाधिकारी का प्रभार किसी अन्य अधिकारी को दिया जाए।

 ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अमित यादव, उपाध्यक्ष सचिन पुढीर, महामंत्री सत्यनारायण, नरेंद्र राव आदित्य, जयमाला वार्ष्णेय, नीरज सक्सेना, संजय कुमार, विजेंद्र यादव, राजेंद्र श्रीवास्तव, रमन किशोर, राकेश, शाक्य, हेमंत सोलंकी, संध्या वर्मा, बृजेश कुमार प्रमुख हैं।

ये भी पढ़ें-कासगंज: आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर दो में तीन दिन बाद मिला पानी 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता