मुरादाबाद: फव्वारे से संभल फाटक तक चमचमाएगी सड़क, फ्लाईओवर और फुटपाथ भी बनेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। अब रेलवे स्टेशन रोड (हाई-वे फव्वारा तिराहा से रामपुर रोड) को स्मार्ट बनाने की तैयारी है, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग ने नगर निगम ने इस सड़क को अपने नाम करा लिया है। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट में इस रोड को शामिल कर लिया गया है। पहले इस सड़क को व्यवस्थित करने की …

मुरादाबाद,अमृत विचार। अब रेलवे स्टेशन रोड (हाई-वे फव्वारा तिराहा से रामपुर रोड) को स्मार्ट बनाने की तैयारी है, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग ने नगर निगम ने इस सड़क को अपने नाम करा लिया है। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट में इस रोड को शामिल कर लिया गया है। पहले इस सड़क को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गयी थी। मगर यह प्रोजेक्ट मंजूर नहीं हो पाया था।

शहर में इसे दिल्ली हाई के नाम से जाना जाता है। बीस फिट चौड़ाई वाली इस सड़क के दोनों ओर नाले बनेंगे। चमचमाती लाइटें इस सड़क की पहचान होंगी। रेलवे स्टेशन के सामने सड़क पर फ्लाई ओवर बनाया जाएगा। फुटपाथ को और स्मार्ट बनाया जाएगा। बिजली के तार इस रोड से विदा होंगे और डामर वाली सड़क को सोलह फिट चौड़ा बनया जाएगा।

फुटओवर ब्रिज बनने के बाद सड़क पार करने के दौरा रेलवे स्टेशन और रोडवेज के सामने लोगों को दिक्कत नहीं होगी। सड़क पर गमले रखे जाएंगे और महाराणा प्रताप सिंह चौक से लेकरसंभल फाटक के नजदीक तक जाम की दुश्वारी का निदान हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क के सत्यापन की जिम्मेदारी दे दी गयी है। इसीलिए रेलवे स्टेशन रोड को अब दूसरे विभाग (नगर निगम)को सौंप दिया गया है।

लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव फंस गए थे
जिला प्रशासन ने इस सड़क को लेकर काफी मेहनत की थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार हो रहा था। विभाग ने 23 करोड़ रुपये का आगणन तैयार किया था, जिसमें अकेले बिजली विभाग ने 11 करोड़ का खर्च बता दिया था। इसे शासन में मंजूरी के लिए भेजा जाना था लेकिन, लोक निर्माण विभाग ने बाद में चुप्पी साध ली थी। चर्चा यह थी कि भारी भरकम बजट की वजह से काम का प्रस्ताव शासन को भेजा ही नहीं जा सका।

शशांक भार्गव, एई (लोनिवि) ने बताया कि नगर निगम ने इस सड़क की नाप-तौल और अन्य जरूरी कार्य के लिए एनओसी मांगी है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कर दिया गया है। अब इस सड़क का निर्माण नगर निगम की एजेंसी करेगी। महाराणा प्रताप चौक से रामपुर दोराहा की तीन किमी लंबी सड़क को नए तरीके से विकसित किया जाना है।

टीएन मिश्र, नोडल अफसर ने बताया कि शहर की कई सड़कों का कायाकल्प होना है। हाल के दिनों में इस तरह के कार्यों को लेकर सभी विभागों के साथ स्मार्ट सिटी कोर ग्रुप की बैठक हुई थी। ऐसे में इस रोड को नए मानक पर बनाने की योजना है। निर्माण विभाग बिजली विभाग के साथ समन्वय कर रहा है।

संबंधित समाचार