Etawah News: सफारी पार्क से खुशखबरी की खबर आई सामने...शेरनी नीरजा ने तीन शावकों को दिया जन्म
इटावा सफारी पार्क में खुशखबरी नीरजा ने तीन शावकों को दिया जन्म
इटावा, अमृत विचार। इटावा सफारी पार्क में शनिवार को खुशखबरी आई। बीती रात शेरनी नीरजा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। शेरनी नीरजा ने रात 9:50 बजे पहले शावक को जन्म दिया, जबकि 10:50 बजे दूसरे शावक को जन्म दिया फिर कुछ घंटे के इंतजार की बात सुबह 3:00 बजे शेरनी नीरजा ने तीसरे शावक को जन्म दिया। वहीं, तीन शावकों के जन्म से सफारी में खुशी का माहौल है।
शेरनी नीरजा गर्भवती थी और डॉक्टर के हिसाब से 29 या 30 म ई को उसे शावकों को जन्म देना था नीरजा ने 31 मई और 1 जून की रात में तीन शावकों को जन्म दिया है। इनमें से एक शावक को नीरजा दूध भी पिलाने लगी है। पिछले दिनों जिस तरह रूपा के शावकों की मौत हो गई थी, उसके बाद तीन शावकों के जन्म से सफारी में खुशी का माहौल है। सफारी के डायरेक्टर डॉक्टर अनिल पटेल ने बताया कि शेरनी ने तीन शावकों को जन्म दिया है।
