सुलतानपुर: दरोगा बन मुकदमे में समझौते के नाम पर लिए 24 हज़ार, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। पड़ोसी से चल रहे मुकदमे में समझौते के लिए दरोगा बन 24 हजार ले लिया। अपने साथ हुए छल की भनक लगते ही पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस आरोपी के खिलाफ़ केस दर्ज कर लिया है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सेमरी दरगाह निवासी सफीक अहमद ने थाने पर तहरीर दी है।

उसने बताया कि उसकी सास का गांव के ही वारिस से मुकदमा चल रहा है। 22 मई को अपने आप को दरोगा अरविंद बताते हुए फोन कर चल रहे मुकदमे में समझौते की बात कही। जिसके लिए उसने 60 हजार का खर्च बताया, जिस पर वह तैयार हो गया। कथित दरोगा ने एक स्कैनर भेज पैसा मांगा तो उसने 24 हजार रुपए भेज दिया।

30 मई को फिर अरविंद ने फोन करके कहा कि वारिस को भेज रहा हूं, उसे पैसा दे दो। उसी दिन वारिस आकर पांच हजार रुपए ले गया। आस पास के लोगों से जब इस बारे में चर्चा की तो पता चला अरविंद नामक व्यक्ति उसके साथ छल कर रहा है। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि सफीक की तहरीर पर अरविंद व वारिस के खिलाफ छल करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल टाटिया नगर चौकी इंचार्ज गुलाबचन्द पाल को दी गई है।

ये भी पढ़ें -हीट वेव और शिक्षकों के विरोध का हुआ असर, अयोध्या में टाले गए समर कैंप

संबंधित समाचार