हल्द्वानी: घरवालों से कहासुनी के बाद फंदे से लटका युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम में एक युवक ने घरवालों से कहासुनी के बाद जान दे दी। सुबह परिजन उठे तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। 

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में बादल (24 वर्ष) यहां परिवार के साथ रहता था। परिजनों से हुई बातचीत में पुलिस को पता चला कि शुक्रवार की रात बादल खाना खाकर परिवार के साथ सोने चला गया था। देर रात वह कमरे में चला गया।

सुबह जब घरवाले उठे तो उनके होश फाख्ता हो गए। बादल का शव कमरे में पंखे से बंधे दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। किसी तरह दरवाजा खोलकर परिजनों ने युवक को नीचे उतारा और सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

संबंधित समाचार