मतगणना के लिए सभी तैयारियां की जाएं पूर्ण : जिलाधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह द्वारा 4 जून को मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत मतगणना स्थल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, विधानसभा अकबरपुर, कटेहरी, टांडा, आलापुर, जलालपुर के सहायक रिटर्निग आफिसर मौके पर उपस्थित रहे। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्येक विधानसभा के मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक सुविधाओं के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। भीषण गर्मी को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक फ्लोर पर एक अस्थाई अस्पताल स्थापित किया जाए साथ ही साथ हर विधानसभा के मतगणना स्थल पर चिकित्सक नियुक्त किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि मतगणना के दौरान निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए। साथ ही साथ प्रत्येक विधानसभा वार अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर विद्युत संबंधित समस्त व्यवस्थाएं को सुनिश्चित किया जाए। जिससे सुचारू रूप से मतगणना को संपन्न कराया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आलापुर विधानसभा के मतगणना स्थल हाल की वातानुकूलित व्यवस्था देखकर प्रसन्नता व्यक्त की गई। 

गर्मी से बचाव के लिए हो समुचित व्यवस्थाएं 
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पीने के पानी, छाया सहित अन्य आवश्यक आवश्यकताओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया गैलरी का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। गर्मी को देखते हुए सभी स्थानों पर कूलर, एग्जॉट फैन लगाने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने निर्देशित किया कि भीड़-भाड़ वाले स्थान पर मिस्ट फैन हवा के साथ पानी फेकना छत और दीवारों पर पानी डालने की व्यवस्था की जाए और गर्मी से बचाव के लिए ठंडा पानी और ओआरएस घोल की व्यवस्था की जाए। 

निरीक्षण के दौरान मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार,  अधिक्षण अभियन्ता विद्युत, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विशाल पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव, जिला सूचना अधिकारी और अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -Live Lok Sabha Elections 2024: यूपी में सातवें चरण की 13 सीटों पर मतदान जारी, बोले स्वामी प्रसाद मौर्य- 2024 में मोदी की विदाई तय है

संबंधित समाचार