लखीमपुर खीरी: दवा देने घर आए झोलाछाप डॉक्टर ने महिला से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोहम्मदी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। बीमार महिला को दवा देने उसके घर पहुंचे एक झोलाछाप डॉक्टर ने मौका पाकर महिला से छेड़छाड़ की। उसके शोर मचाने पर जब उसकी सास मौके पर पहुंची तो डॉक्टर धमकी देते हुए भाग निकला। मोहम्मदी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि वह रात करीब आठ बजे अचानक बीमार पड़ गई। पत्नी ने गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर मुनीश कुमार को बुलाया। इसके बाद पति खेत की सिंचाई करने के लिए चले गए। पति के जाने के कुछ देर बाद डॉक्टर मुनीश कुमार दवा देने घर आया।

दवा देते समय उसे घर में अकेला पाकर डॉक्टर छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर सास मौके पर आ गई। इस पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया और गाली गलौज करते हुए जान से भी मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी पति को दी और कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: पेड़ से लटका मिला शख्स का शव, किशोरी के अपहरण मामले में था आरोपी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज