बरेली: फरीदपुर के एसडीएम विशु राजा बने एसडीएम सदर
बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने रिक्त चल रही एसडीएम सदर की कुर्सी पर तैनाती कर दी है। एसडीएम फरीदपुर विशु राजा को एसडीएम सदर बनाया है। एएसडीएम पद पर तैनात कुमार धर्मेंद्र को एसडीएम फरीदपुर बनाया है। कोविड कंट्रोल की सहायक प्रभारी पारुल तरार को एएसडीएम बनाया है। पिछले पांच दिनों से एसडीएम …
बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने रिक्त चल रही एसडीएम सदर की कुर्सी पर तैनाती कर दी है। एसडीएम फरीदपुर विशु राजा को एसडीएम सदर बनाया है। एएसडीएम पद पर तैनात कुमार धर्मेंद्र को एसडीएम फरीदपुर बनाया है। कोविड कंट्रोल की सहायक प्रभारी पारुल तरार को एएसडीएम बनाया है। पिछले पांच दिनों से एसडीएम सदर की कुर्सी खाली चल रही थी।
आईएएस ईशान प्रताप सिंह को पिछले दिनों शासन ने सीडीओ बनाकर श्रावस्ती जनपद में तैनाती दी है। इधर एसडीएम विशु राजा की तैनाती को लेकर कर्मचारियों में उनके स्वभाव और काम करने की शैली को लेकर चर्चा हो रही है। आज शाम को विशु राजा एसडीएम सदर की जिम्मेदारी संभाल लेंगे।
