बरेली: भीषण गर्मी के बीच खड़ी कार बनी आग का गोला, मची अफरा तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भीषण गर्मी में वाहनों में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा रोड पर खड़ी कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख रास्ते से गुजर रहे राहगीर कुछ देर के लिए सहम गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा निवासी जगत पाल सिंह शनिवार दोपहर डोहरा रोड पर कार खड़ी करके बाजार चले गए। इसके बाद कार में अचानक आग लग गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी। अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

ये भी पढे़ं- बरेली: हर घंटे में कितने आते हैं पर्यटक, जुटाई जानकारी...तीन स्थलों पर सर्वे के लिए पहुंचीं टीमें

संबंधित समाचार