प्रयागराज: सिपाही की आधी रात घर में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। फूलपुर में शनिवार की आधी रात एक सिपाही की अचानक मौत हो गयी। सिपाही की मौत से परिवार में गम का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 
 
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊगापुर गांव निवासी मुकेश सिंह (35) अंबेडकरनगर में सिपाही के पद पर तैनात थे। पिछले दो महीनों से वह बीमार चल रहे थे। बीमारी के कारण वह अवकाश लेकर घर आये हुए थे। शनिवार की देर शाम खाना खाकर सो गये। में करीब दो बजे के बाद सिपाही की तबियत बिगड़ गई। परिजन घरवालो उन्हे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है। जानकारी होने पर इंस्पेक्टर फूलपुर मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर दीन दयाल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी: समय से पहले बाजार में आया आम बिगाड़ देगा आपकी सेहत, पढ़िए विशेषज्ञ की ये सलाह

संबंधित समाचार