Farrukhabad Accident: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत...हादसे में दो की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में दो की मौत

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। राजेपुर थानाक्षेत्र में दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इनमें से एक की शिनाख्त हो गई है। जबकि एक अन्य मृतक और एक घायल की शिनाख्त नहीं हुई है। 

घटनाक्रम के अनुसार राजेपुर थानाक्षेत्र के गांव चाचू पर के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक का इलाज जारी है। घायल तथा एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

जबकि एक मृतक की पहचान सत्येंद्र निवासी नगला टिकुरिया के रूप में हुई है। बताया गया है कि सत्येंद्र जयपुर में नौकरी करता था। 15 दिन पहले उसकी पत्नी कैंट के किसी व्यक्ति के साथ चली गई थी। जिसकी वजह वह छुट्टी पर आया था। 

इसी बात को लेकर वह अपनी ससुराल चाचूपुर गया हुआ था। जहां से लौटते समय या हादसा हुआ और सत्येंद्र की मौत हो गई। दूसरे मृतक और घायल की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: बिटकॉइन और क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के नाम पर करते ठगी...जालसाजी के लिए कॉल सेंटर भी बनवाया, सात आरोपी गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार