सीतापुर: घर में घुसे बदमाशों ने दंपति पर किया हमला
मानपुर, सीतापुर। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। सोमवार रात परसेहरा गांव में बदमाशों ने चार घरों को अपना निशाना बनाया। तीन घरों से उन्होंने लाखों के जेवर और सामान की चोरी कर लिए। वहीं चौथे घर में चोरी करने घुसे बदमाश को दबोचने पर दूसरे बदमाश ने दंपति पर जानलेवा …
मानपुर, सीतापुर। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। सोमवार रात परसेहरा गांव में बदमाशों ने चार घरों को अपना निशाना बनाया। तीन घरों से उन्होंने लाखों के जेवर और सामान की चोरी कर लिए। वहीं चौथे घर में चोरी करने घुसे बदमाश को दबोचने पर दूसरे बदमाश ने दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाश ने महिला को गोली मार दी। वहीं उसके पति को असलहे की बट से वार कर फरार हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मानपुर इलाके के परसेहरा गांव में अज्ञात बदमाशों ने तीन घरों को निशाना बनाया। जिसमे असलम पुत्र नाजिम, लतीफ पुत्र घुरू व निजामुद्दीन पुत्र नियालुद्दीन के घरों से लाखों के जेवरात व सामान चोरी कर लिया। जब चौथे जिबरील खान के घर चोरी की नीयत से घुस गए। आहट पाकर जिबरील व उसकी पत्नी सबीना ने सतर्कता से एक बदमाश को दबोच लिया। खिड़की के रास्ते भागने का प्रयास कर रहे दबोचे गए बदमाश के बाहर खड़े एक साथी ने सबीना पर फायर झोंक दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। यही नहीं असलहे के बट से जिबरील का भी सिर वार कर बदमाश भाग निकले।
घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व सीओ लहरपुर योगेंद्र यादव ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। इंस्पेक्टर राय साहब द्विवेदी ने बताया कि चोरों ने तीन घरों में चोरी की, चौथे घर में उनको पकड़ लिया गया, भागते समय किसी चीज से सिर पर वार करने और फायर करने से पति-पत्नी घायल हो गए हैं जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
