प्रयागराज : महापौर ने एसआरएन अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए दिए 20 कूलर
प्रयागराज, अमृत विचार : महापौर गणेश केसरवानी ने रविवार को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में जनरल वार्ड के मरीजों को 20 कूलर दिया। इससे मरीजों और तीमारदार को इस भीषण गर्मी में राहत होगी। इस अस्पताल में दूर-दूर से मरीज इलाज के लिए आते हैं। महापौर ने इस मौके पर डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टॉफ को संबोधित करते हुए कहा कि स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल के डॉक्टरों का जीवन गरीबों की सेवा के लिए समर्पित है।
महापौर ने कहा कि डॉक्टर दिन-रात मरीजों का इलाज करते हैं लेकिन समाज के अंदर आज भी इलाज को लेकर दोयम दर्जे की धारणा बनी हुई है उन्हें लगता है कि आज भी सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं होता। लोग प्रथम इलाज के लिए पहले प्राइवेट हॉस्पिटल में जाते हैं और अपनी खून पसीने की कमाई इलाज में खर्च कर देते हैं।
जब उनके पास पैसा खत्म हो जाता है तो सरकारी अस्पताल में आते हैं। तब तक मरीज की हालत बहुत खराब हो जाती है। अगर पहले लोग इस अस्पताल में आ जाएं तो आम लोगों का पैसा भी बचता है और मरीज की जिंदगी भी बच जाती है।
ये भी पढ़ें -'भाजपाई एग्जिट पोल' के जरिए जनमत को धोखा दिया जा रहा :अखिलेश यादव
