यूपी में अपराधियों की जाति देखकर हो रहा न्याय: संजय सिंह
अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी पहुंचे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमलावर होकर कहा कि कुछ दिनों में जो घटनाएं देखने को मिली है वह दिल दहला देने वाली है। आत्मा को झकझोर देने वाली है। प्रदेश में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है। उनकी हत्याएं हो …
अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी पहुंचे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमलावर होकर कहा कि कुछ दिनों में जो घटनाएं देखने को मिली है वह दिल दहला देने वाली है। आत्मा को झकझोर देने वाली है। प्रदेश में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है। उनकी हत्याएं हो रही है। संजय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार में जातियों को देखकर न्याय दिया जा रहा है।
प्रदेश में दरिंदगी की पराकाष्ठा होने वाली घटनाएं घट रही हैं। हाथरस, बलिया, आजमगढ़ और बलरामपुर समेत प्रदेश के कई जनपदों में घटनाएं घटी हैं और घटनाओं के बाद राज्य सरकार की जो भूमिका रही है वह शर्मनाक है। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार में जातियों को देखकर न्याय दिया जा रहा है।
प्रदेश में बलात्कारियों की जाति देखी जा रही है हत्यारे की जाति देखी जा रही है गुंडे और माफिया की जाति देखी जा रही है। संजय सिंह ने कहा कि हाथरस कांड में बलात्कारियों के साथ राज्य सरकार खड़ी रही। बलिया में हत्यारे बीजेपी नेता के साथ पूरी सरकार खड़ी थी यहां तक कि उसका विधायक भी हत्यारे बीजेपी नेता के साथ खड़ा रहा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी को जातियों कि नहीं जनता की सरकार चाहिए इसलिए आम आदमी पार्टी अपने इस संदेश को लेकर प्रदेश के घर घर में जा रही है। उन्होंने कोरोना घोटाले को लेकर कहा कि भाजपा सरकार ने जो एसआईटी बनाई है वह मात्र दिखावा है फर्जी है। इसकी जांच सीबीआई को करनी चाहिए क्योंकि इस कोरोना किट घोटाले में सरकार खुद शामिल है।
