माननीय का ड्राइवर पत्नी को छोड़ प्रेमिका संग हुआ फरार, पढ़िए कैसे परवान चढ़ी बाराबंकी की ये Love story 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सतरिख/ बाराबंकी, अमृत विचार। एक व्यक्ति अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया है। जबकि उसकी पत्नी घर पर मौजूद है। युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज की है।

सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक एक माननीय का वाहन चालक बताया जा रहा है। करीब दो वर्ष पहले अपनी ग्राम पंचायत के ही मजरे की निवासी एक युवती से इसका विवाह हो चुका है। पत्नी घर पर मौजूद है। चालक सतरिख थाने के एक गांव निवासी युवती को लेकर फरार हो गया है। युवती अपने साथ करीब ढाई लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात और 37 हजार रुपए की नकदी भी लेकर गई है।
युवती का विवाह लोनी कटरा थाने के एक गांव निवासी युवक से 22 अप्रैल 2024 को हो चुका था। लेकिन प्रेमी और प्रेमिका की लव स्टोरी चलती रही और प्रेम परवान चढ़ता रहा। जिसके चलते प्रेमी अपनी पत्नी और प्रेमिका अपने पति को छोड़ एक दूजे को अपनाकर फरार हो गए। पति के प्रेमिका को लेकर फरार होने के बाद घर पर मौजूद पत्नी काफी परेशान है। वहीं उसके घर के अन्य सदस्य भी चिंतित हैं। 

घर के सदस्यों का कहना है कि बेटा तो गायब ही है, ऐसे में बहू को कुछ हो गया तो हम लोग क्या करेंगे। प्रभारी निरीक्षक अमर कुमार चौरसिया कहना है कि युवती के परिजनों की ओर से गुमशुदगी दर्ज की गई है। युवती के बयान हो चुके हैं लेकिन युवती प्रेमी के साथ ही जाने को तैयार है।

ये भी पढ़ें -बलरामपुर: खेत में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, परिजन बोले-की गई हत्या

संबंधित समाचार