बाराबंकी :  मिट्टी के बर्तनों में पानी और दाना रखने की मुहिम चला रहे जेल अधीक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। मिट्टी के बर्तनों मे दाना पानी भर कर भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की भूख प्यास मिटाने के लिए कारागार अधीक्षक कुन्दन सिंह ने गर्मी होते ही मुहिम की शुरुआत की। कारागार में चार दर्जन से अधिक स्थानों पर पक्षियों के पीने और खाने की व्यवस्था में उन्होंने निमदस संस्था का सहयोग लिया।

सोमवार भी कारागार परिसर में पानी पिलाओ परिंदा बचाओ अभियान के तहत निमदस संस्था के प्रबंध निदेशक एसके वर्मा के सहयोग से जेलर आलोक शुक्ला ने सोमवार को एक दर्जन स्थानों पर मिट्टी के बर्तनों पर दाने पानी की व्यवस्था कुन्दन सिंह की उपस्थिति में कराई। इस मुहिम को आगे बढाने के लिए जेल अधीक्षक ने कारागार कर्मियों को मुहिम में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पशु पक्षी गर्मी से बेहाल होते है ऐसे में पानी रखने  मात्र से पक्षियों की जान बचाई जा सकती है। 

जेलर आलोक शुक्ला ने कहा इस मुहिम को जेल परिसर से आगे बढाते हुए जेल कर्मियों के आवास पर छांव की तलाश कर मिट्टी के बर्तन में जल भरवाने का काम किया जा रहा है। निमदस संस्था के  प्रबंध निदेशक एसके वर्मा का कहना है। कि संस्था का प्रयास है कि पक्षियों को लेकर लोग संवेदना रखे और इस मुहिम से जुड़े। जिससे पक्षियों को प्यास बुझाने के लिए जल का प्रबंध हो सके। इससे जहाँ पक्षियों की प्यास बुझाने का पुण्य लाभ मिलेगा वही पर्यावरण सहेजने का संदेश भी लोगों तक पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें -बलिया में आम तोड़ने को लेकर दबंगों ने किशोर को बेरहमी से पीटा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

संबंधित समाचार