बलरामपुर : महिला की मौत पर दहेज हत्या का आरोप
दहेज में मोटरसाइकिल व अंगूठी की ससुरालीजन कर रहे थे मांग
बलरामपुर अमृत विचार। थाना देहात कोतवाली के खैरा गांव निवासी संजय यादव की पत्नी नीलम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता तुलसीपुर के पंडितपुरवा विशुनपुर खैरहनिया गांव निवासी भीखू यादव ने अपने दामाद व उसके बहनोई पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
मृतका के पिता का आरोप है कि उसने बेटी की शादी दो वर्ष पूर्व संजय से की थी। संजय व उसके बहनोई दहेज में मोटरसाइिल व अंगूठी की मांग को लेकर मारते पीटते थे। बेटी ने कई बार बताया कि दहेज के लिए दोनों मिलकर उसे प्रताडित करते थे। मोटरसाइकिल न लाने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे।
बीते रविवार को सुबह आठ बजे बेटी ने फोन करके बताया था कि पति व उसके बहनोई ने धमकी दी है कि मोटरसाइकिल मंगा लो वरना ठीक नहीं होगा। सोमवार को बेटी की ससुराल जाने को कहा था। इसी बीच रात साढ़े नौ बजे पुलिस ने फोन करके बताया कि नीलम की मौत हो गई है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले मे आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -बलिया में आम तोड़ने को लेकर दबंगों ने किशोर को बेरहमी से पीटा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
