मुरादाबाद: हमलावर ने चाय वाले के भाई के मारी लोहे की रॉड, फोड़ा सिर
मुरादाबाद, अमृत विचार : नशेड़ियों को दुकान पर नशा करने को मना करने पर आरोपियों ने चाय वाले और उसके भाई को घेरकर मारा। इसमें चाय वाले के भाई के सिर पर लोहे की रॉड लगने से वह रक्तरंजित हो गया । पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के विरुद्ध सिविल लाइंस थाने में 5 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
प्रेमनगर निवासी राहुल ने पुलिस को बताया है कि वह मोहल्ले में ही चाय का खोखा लगाता है। रविवार को उसकी दुकान के सामने मोहल्ले का ही मुकेश नशा करने लगा। मना करने पर गाली गलौज कर विवाद शुरू कर दिया। उस समय लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया।
पीड़ित राहुल ने बताया कि शाम के समय वह दुकान बंद करके अपने भाई अनिल के साथ घर लौट रहा था। आरोप लगाया कि उसी दौरान आरोपी मुकेश अपने साथी रामपाल, मुकुल व धर्मवीर के साथ घेर लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से दोनों भाइयों को पीटना शुरू कर दिया।
हमले में मुकेश ने रॉड से हमला कर अनिल का सिर फोड़ दिया। आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। सिविल लाइन थानाध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारी पूरी, कल 8 बजे से शुरू होगी गिनती
