मुरादाबाद : लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारी पूरी, कल 8 बजे से शुरू होगी गिनती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मतगणना स्थल पर वाहनों का नहीं लगेगा जमावड़ा, पार्किंग स्थल तय, वीआईपी वाहन राजकुमार गुप्ता की दुकान से आगे वाले टीनशेड के पास बने पार्किंग में खड़े होंगे

मुरादाबाद, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार की सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। 30 राउंड की मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे। वहीं मतगणना स्थल पर वाहनों का जमावड़ा न लगे इसको लेकर जिला प्रशासन ने व्यवस्था तय की है। वाहनों की पार्किंग तय स्थान पर की जाएगी।

मतगणना स्थल पर वीआईपी से लेकर प्रत्याशियों व मतगणना कार्मिकों, मतगणना अभिकर्ताओं व प्रत्याशियों के वाहन भी 100 मीटर के दायरे से दूर रहेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन गुलाब चंद्र ने बताया कि मतगणना के दिन वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसी अनुरूप वाहन खड़े होंगे। उन्होंने बताया कि वीआईपी वाहन राजकुमार गुप्ता की दुकान से आगे वाले टीनशेड के पास बने पार्किंग में खड़े होंगे। जबकि वीआईपी पार्किंग से आगे वाले टीनशेड में मतगणना कार्मिकों के वाहन पार्क किए जाएंगे।

चौधरी चरण सिंह चौक के पास प्रत्याशियों, मतगणना अभिकर्ताओं के दो पहिया, चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है। सुरक्षा कर्मियों को इस अनुरूप सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : मतगणना स्थल पर कड़े सुरक्षा इंतजाम, 9 सीओ संभालेंगे व्यवस्था

 

संबंधित समाचार