बरेली: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, युवक ने बनाई अश्लील वीडियो...SSP से शिकायत
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार: एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो बना ली। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत की।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी कुछ समय पहले बारादरी क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ तय हो रही थी, लेकिन दहेज की वजह से रिश्ता नहीं हो सका। इसी बीच युवक ने उसके वाटसएप नंबर कई मेसेज किए। जिसमें बिना दहेज के शादी करने को प्रस्ताव रखा। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।आरोप है कि इसी बीच युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी का दबाव डालने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें- भोपाल में बच्चा चुराते पकड़ी गई बरेली जंक्शन से लापता हुई महिला, भेजा जेल
