मतगणना: 54 फैजाबाद संसदीय क्षेत्र की मतगणना आठ बजे से, प्रेक्षक पहुंचे
अयोध्या, अमृत विचार। बस कुछ देर का इंतजार और ठीक आठ बजे से मतगणना शुरू हो जायेगी। आयोग की ओर नियुक्त प्रेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी मतगणना स्थल पर पहुंच गए हैं। आज फैजाबाद संसदीय क्षेत्र से 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला दोपहर तक हो जायेगा।
सबसे पहले डाक मतों की गिनती होगी और उसके बाद ईवीएम से मतगणना शुरू हो जायेगी। भाजपा से लल्लू सिंह और इंडिया गठबंधन से अवधेश प्रसाद व बसपा से सच्चिदानंद पांडेय प्रमुख प्रत्याशी के रुप में मैदान में हैं। राजकीय इंटर कॉलेज में कुल 400 कर्मचारी मतगणना के लिए लगाए गए हैं। विधानसभा वार 14- 14 टेबल लगाई जा रही है, अयोध्या विधानसभा में 29 राउंड, बीकापुर व मिल्कीपुर में 30-30 राउंड, रुदौली में 27 राउंड और गोसाईगंज में 32 राउंड की मतगणना होगी, फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में 11 लाख 39 हजार 822 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : मतगणना और दूसरे बड़े मंगल को लेकर बदला रहेगा यातायात
