लखनऊ : मतगणना और दूसरे बड़े मंगल को लेकर बदला रहेगा यातायात
मतगणना के चलते सुबह चार बजे से लागू रहेगा रूट डायवर्जन
अमृत विचार, लखनऊ। लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव की मतगणना कार्य के चलते रमाबाई रैली स्थल की ओर जाने वाले पांच रास्तों पर रूट डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन सुबह चार बजे से लागू कर दिया जाएगा। शहीद पथ के रास्ते पर वाहनों का आवागमन चालू रहेगा। डायवजर्न मतगणना समाप्ति तक लागू रहेगा।
इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध
- उतरेठिया अंडरपास से रमाबाई अंबेडकर मैदान रैली स्थल की ओर उलटे दिशा में वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- रमाबाई पुलिस चौकी रैली स्थल से ख्वाजापुर तिराहा या औरगांबाद अंडरपास सर्विस रोड से नहीं जा सकेंगे।
- औरगाबाद शहीद पथ अंडरपास से वाहन सर्विस रोड होकर रमाबाई पुलिस चौकी की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- ख्वाजापुर तिराहा से मतगणना केन्द्र की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
- अंबेडकर विश्वविद्यालय अंडरपास से कोई भी वाहन उलटी दिशा में रमाबाई स्थल की तरफ नही जा सकेगा।
शहर में भी बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
ज्येष्ठ माह का दूसरे बड़े मंगल पर चार जून को शहर के प्रमुख मंदिरों और अन्य स्थानों पर पूजन व भंडारे होंगे। इसे देखते हुए शहर में 11 जगह यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुराना हनुमान मंदिर अलीगंज व हनुमान सेतु मंदिर में मेला लगता है। वाहनों के डायवर्जन महानगर, आईटी, लविवि, अलीगंज, निरालानगर में रहेगा।
इन रास्तों पर रहेगी रोक
सीतापुर रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन पुरनियां रेलवे क्रासिंग से डालीगंज रेलवे क्रासिंग नहीं जा सकेंगे।कैसरबाग होकर हजरतगंज आने वाले भारी वाहन सुभाष चौराहे से आईटी, कपूरथला की ओर नहीं जा सकेंगे। कुर्सी रोड से आने वाले वाहन विष्णुपुरी कालोनी व रहीमनगर चौराहा से नीरा नर्सिंग होम की ओर नहीं जा सकेगा। छन्नी लाल चौराहा से कपूरथला की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। सांई मंदिर अलीगंज तिराहे की ओर से कोई भी वाहन कपूरथला चौराहा की ओर नहीं आ सकेगा।
इन रास्तों का करें प्रयोग
यह वाहन हीवेट पॉलिटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा, वायरलेस चौराहा, गोल मार्केट, बादशाहनगर, निशातगंज, सिकंदरबाग होकर जा सकेंगे। यह वाहन अयोध्या रोड, सेंट्रल बैंक तिराहा, वायरलेस चौराहा, हीवेट पालीटेक्निक से विष्णुपुरी होते हुए जा सकेगा। यह वाहन निरालानगर तिराहे से बांये चौराहा नंबर-8 से डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज, अल्कापुरी, पुरनिया होते जा सकेगा। यह वाहन वायरलेस चौराहा व सेंट्रल बैंक होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। यह वाहन अलीगंज तिराहे से बांयें प्रगति बाजार के पीछे से सहारा टावर होकर जा सकेंगे।
ये भी पढ़ें -संगमरमर से बनेंगी राम दरबार समेत 13 मन्दिरों की मूर्तियां, टेक्नोलॉजी के जरिए दिखेगा राम मंदिर का इतिहास
