मुरादाबाद : मतगणना के दौरान बिगड़ी महिला सिपाही की हालत, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंडी समिति में चल रही मतगणना के दौरान ड्यूटी करने आई एक महिला सिपाही की अचानक गर्मी ज्यादा होने के कारण हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में महिला सिपाही को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। 

मंगलवार को मंडी समिति मतगणना स्थल पर सुरक्षा में तैनात महिला सिपाही की अचानक तबियत खराब हो गई। चक्कर आने के बाद उसे मतगणना स्थल पर बने स्वास्थ विभाग के शिविर में ले जाया गया। जहां से एम्बुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि गर्मी के कारण महिला सिपाही की तबियत खराब हुई है। फिलहाल महिला सिपाही जिला अस्पताल में भर्ती है और उसका उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद लोकसभा सीट : इस बार जीत का परिणाम लिखेगा नया इतिहास

संबंधित समाचार