कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में लगाये जा रहे राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में लगाये जा रहे राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे

अमृत विचार लखनऊ। लोकसभा चुनाव के फाइनल नतीजे आना अभी बाकी है। लेकिन यूपी में कांग्रेसी कार्यकर्ता खुशी में दिख रहे हैं। लखनऊ कार्यालय पर पहुंचे काफी संख्या में कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिखे। यूपी की रायबरेली सीट पर बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है। वो योगी सरकार में मंत्री भी हैं।

cong 2
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के समक्ष राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्य- फोटो अमृत विचार

 

लेकिन यहां पर राहुल गांधी करीब डेढ़ लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं वायनाड लोकसभा सीट की बात की जाए तो राहुल गांधी यहां से भी आगे चल रहे हैं। राहुल गांधी ने कम्युनिस्ट पार्टी की एनी राजा को ढाई लाख वोटों से पीछे कर दिया है।

cong 3
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा के मतगणना के रुझानों को देखते कांग्रेस के पदाधिकारी नकुल दुबे- फोटो अमृत विचार

 

इसको देखते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। अभी तक यूपी में कई सीटों पर कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है। पिछले कई चुनावों में जहां वो दहाई के अंक को भी पाने को कांग्रेस तरस रही थी, वहीं इस बार अभी तक वो 7 सीटों पर अच्छी बढ़त बनाए हुए है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक समाजवादी पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि बीजेपी 35 सीटों पर आगे है।

ये भी पढ़े:- Live UP Lok Sabha Election Result 2024: UP में मतगणना जारी, पीएम मोदी वाराणसी से 1,21,161 वोटों के अंतर से आगे