Lok Sabha Election 2024: कानपुर में अकबरपुर सीट पर देवेंद्र सिंह भोले आगे, सपा के राजाराम पाल चल रहे पीछे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव- 2024 की मतगणना जारी है। कानपुर में अकबरपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले सपा प्रत्याशी राजाराम पाल से भारी अंतर के वोटों से लगातार आगे चल रहे हैं। 

पहले राउंड में राजाराम पाल भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले से 500 वोटों से आगे चल रहे थे। तीसरे राउंड की गणना खत्म होने तक देवेंद्र सिंह भोले 11177 वोटों के साथ लगभग 500 वोटों से आगे हो गए। चौथे राउंड की गिनती के दौरान वे 21447 वोटों के साथ लगभग 5000 वोटों से आगे रहे। 

सातवें राउंड में 43007 वोटों के साथ 11044 वोटों की उन्होंने राजाराम पाल पर बढ़त हासिल कर ली। नौवें राउंड की गिनती खत्म होने तक देवेंद्र सिंह भोले 168772 वोटों के साथ लगभग 19000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- LIVE Kanpur Lok Sabha Result 2024: कानपुर नगर और अकबरपुर सीट से BJP आगे, कन्नौज में अखिलेश को बढ़त, यहां देखें- पल पल का अपडेट

 

संबंधित समाचार