मैनपुरी में डिंपल यादव ने दो लाख 21 हजार से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार डिंपल यादव ने मैनपुरी सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्‍मीदवार जयवीर सिंह को 2,21,639 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। निर्वाचन आयोग के अनुसार डिंपल ने 5,98,526 मत हासिल किया, जबकि उप्र सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को 3,76,887 वोट मिले। 

बसपा उम्मीदवार शिव प्रसाद यादव को 66,814 मत से संतोष करना पड़ा। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने 2019 में इस सीट पर भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को 94,389 मतों के अंतर से पराजित किया था। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद, डिंपल ने 2022 के उपचुनाव में भाजपा के रघुराज शाक्य को 2.88 लाख मतों के अंतर से हराया था। यह सीट 1996 से सपा के पास है।

ये भी पढ़ें -"जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे", चुनाव परिणाम से अयोध्या ने फिर चौंकाया

 

संबंधित समाचार