Lok Sabha Election Result: कन्नौज सीट पर अखिलेश यादव की बड़ी जीत, सुब्रत पाठक को भारी अंतर से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। कन्नौज लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 25वें राउंड की मतगणना खत्म होने के बाद लगभग 1 लाख 47 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। इस तरह उन्होंने अजेय बढ़त हासिल करके अपनी जीत लगभग पक्की कर ली है। भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक पहले राउंड से ही पीछे चल रहे हैं। 

कन्नौज सीट पर अखिलेश यादव और भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के बीच सीधी टक्कर है। सपा मुखिया की लगभग एकतरफा बड़ी जीत पर सपा कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है। सपा समर्थकों ने कार्यालय में पहुंचकर एकदूसरे को बधाई दी।   

यह भी पढ़ें- LIVE Kanpur Lok Sabha Result 2024: कानपुर नगर और अकबरपुर सीट से BJP प्रत्याशी जीते, Unnao में साक्षी महाराज और कन्नौज में अखिलेश यादव ने दर्ज की जीत

 

संबंधित समाचार