Lok Sabha Election: फर्रुखाबाद में सपाइयों ने पुलिस पर किया पथराव, मतगणना में धांधली का लगाया आरोप, धरने पर बैठे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। मतगणना स्थल मंडी समिति सातनपुर में परिणाम घोषित होते ही सपा के एजेंट ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने 24 चरण की मतगणना के बाद मतगणना धीमी कराकर जबरन भाजपा उम्मीदवार मुकेश राजपूत को जीता दिया है। उन्होंने मत गणना केंद्र के बाहर जमकर नारेबाजी की और सपा कार्यकर्ता मतगणना केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए। 

पुलिस ने समाजवादी पार्टी के एजेंट और सपा कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने और आंदोलन करते रहे गुस्साए सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसको लेकर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मतगणना केंद्र के बाहर से हटाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक सपा के एजेंट और कार्यकर्ता मत करना केंद्र के बाहर आंदोलन कर रहे हैं। 

मतगणना केंद्र के बाहर भारी संख्या में पुलिस में लगा दिया गया है। केंद्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने पत्रकारों को मतगणना केंद्र के अंदर कर सपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक सपा कार्यकर्ता आंदोलनरत है। उनका आरोप है कि जबरिया भाजपा उम्मीदवार को जीता दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Kannauj: समाज कल्याण मंत्री के दावों की खुली पोल, दी थी अखिलेश को चार लाख वोटों से हराने की चुनौती, नहीं दिला सके जीत

 

संबंधित समाचार