रायबरेली :  कांग्रेस के गढ़ को शान से बरकरार रखने में सफल हुये राहुल

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार, लखनऊ/ रायबरेली।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं गठबंधन प्रत्याशी राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली संसदीय क्षेत्र से एकतरफा जीत हासिल की है। उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को तीन लाख नब्बे हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया।

वर्ष 2019 में श्री गांधी को पड़ोसी संसदीय क्षेत्र अमेठी से शिकस्त का सामना करना पड़ा था और इस चुनाव में अपनी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताने के बाद उन्हे रायबरेली से पार्टी ने उतारा था। रायबरेली को कांग्रेस के अवेद्य दुर्ग के रुप में जाना जाता है।

राहुल गांधी ने यहां छह लाख 87 हजार 649 वोट हासिल किये जबकि भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को दो लाख 97 हजार 619 वोटों से संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव को 21624 मत ही हासिल हुए है। सोनिया गांधी ने हाल ही में अपने रायबरेली दौरे के दौरान यहां की जनता से भावुक अपील करते हुये कहा था कि वह अपना बेटा रायबरेली को सौंप रही हैं। 

गौरतलब है कि रायबरेली में इससे पहले राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी और उनकी दादी इंदिरा गांधी के अलावा उनकी माँ सोनिया गांधी भी विजयी हुई थी। इसके साथ ही यहाँ से गांधी नेहरू परिवार के अरुण नेहरू शीला कौल और गांधी परिवार के अभिन्न मित्र कैप्टन सतीश शर्मा भी विजयी हुए है। राहुल गांधी के चुनाव प्रचार में उनकी बहन प्रियंका गांधी ने लगातार कई दिनों तक यहां रुक कर रायबरेली और अमेठी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का मोर्चा संभाला था।

ये भी पढ़ें -Live UP Lok Sabha Election Result 2024: यूपी में अंतिम दौर की मतगणना जारी, चुनाव परिणाम को लेकर लखनऊ में सीएम योगी कर रहे बैठक

संबंधित समाचार