लखीमपुर-खीरी: सपा समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प, बोतलें-जूते और चप्पल फेंके, पुलिस ने लाठी फटकार खदेड़ी भीड़ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: धौरहरा और खीरी सीट पर सपा प्रत्याशियों की जीत होने की घोषणा के बाद उत्साहित समर्थकों और पुलिस के बीच राजापुर मंडी गेट के बाहर तीखी झड़प हो गई। गुस्साए समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस पर बोतलें, जूते-चप्पल फेंके। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। 

शहर की राजापुर स्थित मंडी समिति में मंगलवार को लोकसभा धौरहरा और खीरी सीट की मतगणना हो रही थी। पुलिस ने मतगणना स्थल के आसपास भीड़ न लगे। इसको लेकर सौजन्या चौराहा से लेकर राजापुर तक दो जगहों पर बैरियर भी लगाए थे। इसके बाद भी हजारों की संख्या में सपा के समर्थक राजापुर मंडी गेट तक पहुंच गए। 

बताते हैं कि प्रत्याशियों की जीत के बाद समर्थक मंडी समित परिसर में जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इसको लेकर पुलिस और समर्थकों के बीच तीखी बहन हो गई। समर्थक नारेबाजी करने लगे। इसी बीच भीड़ में शामिल कुछ शरारतीतत्वों ने पुलिस पर जूते-चप्पल फेंकने लगे। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें खदेड़ दिया। उधर जुलूस की शक्ल में जब समर्थक जब शहर की तरफ आ रहे थे। सौजन्या चौराहा पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोक हुई। 

हार से फूटकर रोये समर्थक, माननीयों पर फोड़ो ठीकरा 
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के चुनाव हारने की खबर जब राजापुर मंडी से बाहर आई तो वहां मौजूद उनके समर्थकों में मायूसी छा गई। कई समर्थक फूच-फूटकर रोने लगे और कुछ माननीयों के सिर पर भितरघात कर चुनाव हराने का ठईकरा फोड़ दिया। अर्बन कोआपरेटिव की पूर्व चेयरमैन पुष्पा सिंह ने कहा कि पार्टी के माननीय लोगों ने ही गद्दारी की है। यह सभी जानते हैं। इन्हीं लोगों ने मेरे नगर पालिका चुनाव में भी गद्दारी की थी। 

संबंधित समाचार