बिजनौर: नगीना से चंद्रशेखर और बिजनौर से आरएलडी के चंदन सिंह जीते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने नगीना लोकसभा सीट से 151473 वोटों से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। उन्हें 512552 वोट मिले हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार को हराया है। ओम कुमार ने 361079 मत हासिल किए हैं। उधर, राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान ने बिजनौर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने 404493 मत हासिल कर 37508 वोटों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दीपक सैनी को हराया है। दीपक सैनी को 366995 वोट मिले हैं। 

नगीना लोकसभा सुरक्षित सीट से चंद्रशेखर आजाद ने पहली बार जीत हासिल कर इतिहास बनाया है। उन्होंने दलितों व मुस्लिम वोटों के दम पर भाजपा प्रत्याशी को हराया। उधर, सपा के प्रत्याशी पूर्व जज मनोज कुमार को 102374 मत और बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह को 13272 मत मिले हैं। उधर, बिजनौर लोकसभा सीट से आरएलडी प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान ने जीत हासिल कर पार्टी के लिए संजीवनी दी है। 

चंदन सिंह चौहान को 400208, सपा के दीपक सैनी को 365858 मत व बसपा के बिजेंद्र सिंह को 217191 मत मिले हैं। चंदन सिंह चौहान ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि उनके पिता की तरह एक बार फिर से वह यहां के सांसद चुने गए हैं। इस बाद बिजनौर जिले की दोनों लोकसभा सीटें बसपा ने गंवा दी हैं। 

उन्होंने यहां की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत मेरी नहीं, बल्कि जनता की है और मैं बिजनौर क्षेत्र वासियों के लिए अब इस सीट पर एक बार फिर से काम करुंगा। उनकी समस्याओं को संसद में रखने का काम करुंगा। जीत के बाद जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने चंद्रशेखर आजाद और चंदन सिंह चौहान को जीत का प्रमाण पत्र दिया।

यह भी पढ़े- बिजनौर: कमरे में सो रहे शिक्षामित्र को मारी गोली, मौत

संबंधित समाचार